
UP Weather: निम्नदाब के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां में वृद्धि होने लगी है। आगामी सप्ताह के दौरान तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में मेघगर्जन वज्रपात और वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश ,बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
20 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर चलने का अनुमान है । इस दौरान 15 से 19 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।इस दौरान 19 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में भी 17 और 18 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।उसके बाद एक बार फिर बारिश में कमी आएगी और मानसून वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती,कुशीनगर , गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश
- कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर,जौनपुर,गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने ।
15 से 20 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 15-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 16-09-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 17-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 18-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 19-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 20-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 20 September


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

