UP Weather : 17 से 23 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम, कहां छाएगा कोहरा? कहां होगी बादल बारिश? जानें IMD का नया अपडेट

राज्य में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस अवधि में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि 22 फरवरी तक कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 17 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा। प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।लखनऊ में 19 फरवरी तक दिन और रात के पारे में वृद्धि होगी।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

  • 17 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • 18 और 19 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही छिछला कोहरा छाने के आसार हैं।
  • 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। साथ ही दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा छाने की भी संभावना है।
  • 21 से  23 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छा सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews