
UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में आज सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।हाल ही में हुई बारिश व ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।21 व 22 मार्च को दक्षिण पूर्वी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया व वाराणसी आदि में बूंदाबांदी होगी।24 मार्च से फिर से तापमान बढ़ेगा। मार्च के आखिर में प्रदेश में लू जैसी परिस्थितियां बनने का पूर्वानुमान है।
18 से 22 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
- 18 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
- 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
- 20 मार्च को मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है। 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।
Weather Forecast

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

