UP Weather :आज शुक्रवार को 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवजाही, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

20 जुलाई से फिर से प्रदेश में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।इन जिलों कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती है। 23-24 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
IMD Weather Update

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर संकेंद्रित अवदाब के कारण प्रदेश में 23-24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आज 18 जुलाई को पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट और उसके बाद फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी से अति भारी बारिश
  • बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर में भारी बारिश।इन जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं ।
  • मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर,प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली , अमेठी, सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एटा ,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, जालौन और हमीरपुर में गरज-चमक के साथ बारिश बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना ।
  • पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और महाराज में हल्की बारिश ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 18-07-2025: पश्चिमी अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी से अति भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 19-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 21-07-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं  मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 23 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews