UP Weather : आज भी 45 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 48 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

48 घंटों तक प्रदेश के कई इलाकों में घना औरआइसोलेटेड स्थानों पर अति घना कोहरा छाया रहेगा लेकिन 21 से 23 जनवरी तक प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
mP Weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में सोमवार के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बरिश और ओले की स्थिति बनेगी,इससे पहले रविवार सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते 19 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में गलन भरी पछुआ हवा और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर घना तो कुछ स्थानों पर आति घना कोहरा छाया रहेगा। 21 से 23 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।आज रविवार को लखनऊ में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली।
  • वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या।
  • अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

सोमवार के बाद फिर बदलेगा मौसम

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण 21 और 22 जनवरी को कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
  • खास करके झांसी, मथुरा, आगरा, जालौन, बदायूं, महोबा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया,अलीगढ़, ललितपुर, फिरोजाबाद और हमीरपुर में बारिश, तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। सोमवार से तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में इजाफा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews