UP Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, फिर बादल-बारिश के आसार, आज 44 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

27 और 28 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
up weather

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में 48 घंटों बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 29 अप्रैल के बीच फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पहले आज शुक्रवार को 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 -3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।27-28 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और पूर्वी यूपी में बादल गरजने, बारिश और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।29-30 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में बादल के साथ बारिश का अलर्ट है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर ,आजमगढ़ मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर, हापुड, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर ,अलीगढ , मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, जालौन फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather : आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीर नगर ,बस्ती , कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, अम्बेडकर नगर में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रह सकता है।
  • सहारनपुर, शामली, हापुड़, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, एटा, बुलन्दशहर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, रायबरेली, सुल्तानपुर,  अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रहने की संभावना है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews