UP Weather : मानसून फिर हुआ एक्टिव, आज शुक्रवार को 65 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, बादलों की आवाजाही

प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है,इसके साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश , बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट है।उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने के चलते 26 और 27 जुलाई को भी कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार हैं। 28 से 30 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी , ललितपुर,बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर देहात , चित्रकूट , बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया , कानपुर नगर ,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

30 जुलाई तक ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

  • 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
  • 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 27-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 28-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 29-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 30-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 30 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews