UP Weather : रविवार से दिखेगा नए वेदर सिस्टम का असर, फिर बादल-बारिश की चेतावनी, आज 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 1 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
up weather

UP Weather Update : रविवार से उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 अप्रैल से 1 मई तक फिर बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

आज शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर यानी लू चल सकती है। प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं।

शनिवार को इन जिलों में लू का अलर्ट

मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और उसके आसपास के इलाकों में हीटवेव ।

UP Weather : आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी , रायबरेली , बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रह सकता है।
  • महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद , हापुड,गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रह सकता है।

1 मई तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम 

  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव पूर्वी यूपी में 27 अप्रैल से 1 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।
  • पश्चिमी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews