
UP Weather Alert : आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।इधर, पूर्वी यूपी में दक्षिण भाग में कहीं-कहीं पर हॉट डे की संभावना जताई गई है।
अगले 24 घण्टे तक फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। गुरूवार को प्रयागराज और कानपुर ग्रामीण में अधिकतम तापमान 42℃ और हमीरपुर में 41.2℃ दर्ज किया गया है। हरदोई लखीमपुर खीरी में 21℃ और झांसी में 22.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
UP Weather : 2 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
- 29 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।30-31 मार्च को तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रह सकता है।
- 1-2 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है।कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।इस दौरान लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, काशी, प्रयागराज, चंदौली, बांदा,हमीरपुर, महोबा, जालौन,सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, रायबरेली, ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, मथुरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
Weather Report


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

