UP Weather : आज भी कई जिलों में बारिश, बादलों की आवाजाही, 13 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम, जल्द होगा मानसून विदा

9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी की तरह पूर्वी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 13 अक्तूबर तक यूपी में मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है।
up weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश के मौसम में आज बुधवार से बदलाव देखने को मिलेगा। 9 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से (पूर्वी व पश्चिमी में भी) में बादल गरजने, बिजली चमकने, तेज हवा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।हालांकि आज 8 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा ।अगले 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा जबकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती है।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 8-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 10-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 11-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 12-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 13-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 701.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 6 फीसदी कम 746.2 मिमी है। पश्चिमी यूपी में 12 फीसदी अधिक तो पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई। 1 से 6 अक्टूबर तक अनुमानित बारिश 11.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 30.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 158% अधिक है।
  • प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 1.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 6.28 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 277 प्रतिशत अधिक है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 2.2 मिलीमीटर के सापेक्ष 3.3 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 51% अधिक है।
  • पश्चिमी यूपी में अनुमानित बारिश 1.01 मिमी के सापेक्ष 11.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 967% अधिक है।
  • एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अनुमानित बारिश 13.6 मिलीमीटर के सापेक्ष 37 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 172% अधिक है।
  • अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

UP Weather Forecast Till 13 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews