UP Weather : शनिवार से फिर बिगड़ेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार, आज 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

शनिवार रविवार को प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनेगी। भांभर तराई व विध्य क्षेत्र में पाला पड़ने की भी आंशका है, जिसका असर राई / सरसों पर देखने को मिल सकता है।
rajasthan weather

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।लेकिन इससे पहले 10 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है।इस दौरान रात के पारे में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में सुबह  शाम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 11-12 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।  13 जनवरी के बाद से फिर तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ने लगेगी।इस दौरान कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी।

UP Weather : आज कहां कहां छाएगा घना कोहरा

  • चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली ,वाराणसी ,संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गौरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज ।
  • सिद्धार्थनगर ,गोंडा, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और सहारनपुर , शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा।
  • मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना।

शनिवार रविवार को इन जिलों में बादल बारिश

  • शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख पुरवा हो जाएगा और रफ्तार भी बढ़ेगी। इसके असर से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर में बादल छाने के साथ करीब 48 जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन सोमवार से फिर बदलाव आएगा। उत्तर प्रदेश के भांभर तराई व विध्य क्षेत्र में पाला पड़ने की आंशका है, जिसका असर राई / सरसों पर देखने को मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews