UP WEATHER: 2 दिन घना कोहरा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 27-28 जनवरी को मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

UP Weather Update: रविवार-सोमवार को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27-28 जनवरी 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 25-26 जनवरी को सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के मुताबिक ,रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आने वाले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।

आज रविवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, अयोध्या, बस्ती, सीतापुर , श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बलरामपुर , सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, मेरठ, हापुड़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर, कन्नौज, इटावा, सीतापुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, अमेठी और रायबरेली में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

27-28 जनवरी को बारिश की चेतावनी

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (25 जनवरी 2026) के मुताबिक, 25-26 और 29 से 31 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 28 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30 से 50 किमी/घंटा रह सकती है।
  • इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 25-26 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी यूपी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews