UP weather : 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, फिर बादल-बारिश और ओले की चेतावनी, आज 40 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।18 से 21 जनवरी तक प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि अगले हफ्ते एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बादल बरिश और ओले की स्थिति बनेगी। मौसम व‍िभाग ने 21 से 23 जनवरी तक बारिश ओले की संभावना जताई है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 22 जनवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिस कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना है।इससे पहले 19-20 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और बर्फीली हवाओं से सुबह-रात के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

UP Weather : आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी ।
  • गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, बदायूं, एटा, फर्रुखाबाद, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बहराइच, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुलतानपुर, प्रयागराज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती में येलो अलर्ट ।
  • लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद और इलाहाबाद समेत कई यूपी के कई ज‍िलों में तापमान के गिरने और शीतलहर चलने की भी संभावना है।

UP Weather : इन जिलों में बारिश-ओले

यूपी मौसम विभाग ने 2-3 दिन बाद झांसी, मथुरा, आगरा, जालौन, बदायूं, महोबा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया,अलीगढ़, ललितपुर, फिरोजाबाद और हमीरपुर में बारिश,तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews