UP Weather : आज 50 जिलों में मेघगर्जन-बारिश और बिजली का अलर्ट, तेज हवा-ओलावृष्टि की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
mp Weather

UP Weather Alert: 17 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15-16 मार्च को प्रदेश में बादल बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनेगी।इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

आज शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

आज इन जिलों में बादल बारिश और तेज हवा

  • शनिवार को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि ।रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और संभल जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है।
  •  हापुड़, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर , शामली गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, हाथरस ,कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर , बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा , हाथरस , कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

  • 16 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों जैसे लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।17, 18 और 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 17 मार्च को पूर्वी यूपी के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews