UP Weather: उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट, 2 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। कई जगह पर बारिश की संभावना भी जताई गई है।
cg Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय भीषण ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ती चली जा रही है। प्रदेश में इटावा और आगरा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यही स्थिति आने वाले दिनों में बने रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह पर कोहरे और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। सुबह और शाम को मध्यम कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।

कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोल्ड डे और अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, शामली, शाहजहांपुर, पीलीभीत में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां कोल्ड डे का अलर्ट (UP Weather)

संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, फतेहपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, संत कबीर नगर, कौशांबी, महाराजगंज, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, बस्ती, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, आगरा, एटा, कासगंज सहित कई जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews