UP Weather: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बनेगा बारिश की वजह, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से कई जगह बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
MP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। अब तक तापमान ठीक बना हुआ था लेकिन अब इसमें भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को सोनभद्र सबसे ठंडा रहा और कानपुर में भी ठंड का भारी असर देखने को मिला।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में शीत लहर का भयानक असर देखने को मिलने वाला है। फिलहाल पड़ रही सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को बदल कर रख दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और ऊनी कपड़ों से लदे हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। ये विक्षोभ ठंड को बढ़ाने वाला है।

पड़ेगी कड़ाके की ठंड (UP Weather)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, अयोध्या जैसे कई जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम शुष्क बने रहने का संकेत भी दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जो बर्फबारी हो रही है। उसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है और कोहरा छाया हुआ है।

यहां गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के मुताबिक 6 जनवरी को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान लुढ़क जाएगा और ठंड बढ़ेगी।

यहां शीतलहर का प्रकोप

बलरामपुर, अयोध्या, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बाराबंकी जैसे जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, वाराणसी, फिरोजाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, इटावा और मिर्जापुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews