UP Weather : आज भी कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव और तीन बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। लखनऊ में कोहरे के साथ दिन का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिसे और रात में करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
mp weather

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। आज 19 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं शीत दिवस का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 1-2 दिन में दृश्यता 25-30 मीटर तक रहेगी और तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल 24-25 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

आज शुक्रवार को इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,गोंडा, बलरामपुर, संतरविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी शीत दिवस का अलर्ट।
  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया , गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, कासगंज, अमरोहा, संभल, बदायूं में घना कोहरे का अलर्ट।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • 19-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा, शीतदिवस
  • 20-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 21-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 22-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 23-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 24-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा

2 दिन यूपी के इन जिलों में अवकाश घोषित

शीतलहर व घने कोहरे के चलते 19-20 दिसंबर को यूपी के कासगंज, जौनपुर,रामपुर व बदायूं में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। संभल, उरई, औरैया, फर्रुखाबाद, बरेली और कानपुर में भी 2 दिन सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा नर्सरी से 12वीं तक लागू रहेगा।आज आगरा और एटा के कक्षा 1 से 12वीं तक परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रखा गया है। इसके अलावा आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और अम्बेडकरनगर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

UP Weather Forecast Till 24 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews