UP Weather : 6 से 12 नवंबर तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम? ठंड-कोहरा? क्या होगी बारिश? पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और धुंध कोहरा छाने लगेगा। खास करके इसका ज्यादा असर पूर्वांचल और तराई के इलाकों में देखने को मिलेगा।
UP weather

UP Weather Forecast : बादल बारिश का दौर थमते ही उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा होने लगा है। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी दिखाई दे रहा है। खास करके पूर्वांचल और तराई के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छा सकता है।फिलहाल 12 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। आज 6 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क रहेगा। लेकिन पूर्वी यूपी में सुबह और रात के समय कोहरा छाने का की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिन में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने के आसार हैं।

आज गुरूवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है।इसके अलावा, मेरठ, मथुरा, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, रामपुर, बरेली सहित यूपी के अन्य कई जिलों में सुबह शाम को कोहरा देखने को मिल सकता है।अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।नवंबर के मध्य तक ठंड और कोहरे का असर और बढ़ेगा।

6 से 12 नवंबर तक मध्यम से हल्का कोहरा

  • 6-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 7-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 8-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 9-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 10-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 11-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 12-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast Till 12 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews