UP Weather : प्रदेश में आज भी बादल-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
IMD Weather Update

UP Weather Update : 1 मई तक उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है।आज रविवार पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश ,बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

इस दौरान कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के भी आसार है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।बलिया देवरिया में 27-28 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश, बहराइच में 27 अप्रैल को बादल ,28 से 30 अप्रैल तक बारिश ,आजमगढ़ 27 अप्रैल को हल्की बारिश, 28 अप्रैल को आंधी बारिश और अयोध्या में 27-28 को बारिश होने का अनुमान है।

1 मई तक यूपी में बादल बारिश व बिजली का अलर्ट

सोमवार 28-29 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश , बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

UP Weather : रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर , महाराजगंज , सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं।
  • सोनभद्र, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बलिया, देवरिया, महाराजगंज और उसके आसपास ओले गिरने की आंशका है।

UP Weather : आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर , संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस तक।
  • महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
  • अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस तक।
  • बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज , एटा आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews