
48 घंटों बाद फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून के सक्रिय होते ही 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 21 अगस्त को भी मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इस अवधि में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
आज बुधवार को इन जिलों में अलर्ट
मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर ,वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, मिर्ज़ापुर और बलिया के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।सहारनपुर, बुलंदशहर, संभल और अमरोहा में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
22 अगस्त से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 22 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव होगा और पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश होगी। 23 से 25 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।
25 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 20-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 21-08-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 22-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश
- 23-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश
- 24-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश
- 25-08-2025: पश्चिमी लगभग सभी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश
UP Weather Forecast

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

