
UP Weather Update : आज सोमवार को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मंगलवार बुधवार से 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी जारी की गई। गुरूवार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।
10 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं लेकिन हवाओं के कारण तापमान स्थिर हो जाएगा। वहीं रात का पारा लगातार बढ़ेगा।होली के आसपास तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
10 से 15 मार्च तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 11 मार्च को मौसम साफ रहने के साथ पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
- 12 मार्च को भी मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।
- 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में इस दौरान मौसम साफ रह सकता है।
- 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।
- 15 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

