
2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 3 से 5 अप्रैल को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं।
बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने किसानों को सलाह दी गई है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को सहारनपुर, मथुरा, अलीगढ़ में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांदा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मंगलवार को इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संभल, बदायूं और जालौन में कहीं-कहीं हल्की से मध्यमं बारिश होने का अनुमान हैं। 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
1 से 6 अप्रैल तक कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (31 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 1 और 2 अप्रैल को दोनों संभागों में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3, 4 और 5 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 5 अप्रैल को बारिश का अनुमान है। 6 अप्रैल से फिर प्रदेश का मौसम साफ होने लगेगा ।
UP Weather Forecast Report

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/duNwhmDVnR
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 31, 2026
प्रेस विज्ञप्ति- प्रदेश में मेघगर्जन/वज्रपात/तेज झोंकेदार हवाओं/ ओलावृष्टि के साथ वर्षा की सम्भावना | pic.twitter.com/hh2GEUJoqj
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 30, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

