UP Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, शीतलहर और कोहरे के साथ हुआ 2025 का आगाज, कई जगह कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कोहरे और शीत लहर के साथ हुई है। कड़ाके की ठंड ने लोगों के काम अस्त-व्यस्त कर दिए हैं। कई जिले ऐसे हैं, जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
mP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में नए साल ने कड़ाके की ठंड के साथ दस्तक दी है। साल 2024 का आखिरी दिन ठिठुरन भरा रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। ठंड और कोहरा इतना ज्यादा रहा कि सूरज भी नहीं दिखाई दिया। अब 1 जनवरी यानी आज भी कोल्ड डे रहने की संभावना जताई गई है।

नए साल की दस्तक कड़ाके की ठंड के बीच हुई है और मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है। उसके मुताबिक यह सर्दी अभी ऐसे ही जारी रहने वाली है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस देखा गया। आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना बताई गई है।

कोल्ड डे की चेतावनी (UP Weather)

मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। 3 से 5 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिसकी वजह से देर रात और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 6 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना भी बताई गई है।

यहां रहेगा घना कोहरा

सोनभद्र, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मिर्जापुर, संत कबीरनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हापुड़, बिजनौर जैसे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में कोल्ड डे

2 जनवरी को चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, रायबरेली, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, अमरोहा, रामपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। यहां ठंडी हवाओं के कर के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews