UP Weather :28 नवंबर तक कोहरे का असर, चलेगी पछुआ हवाएं, बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम शु्ष्क बने रहने के साथ तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
up Weather

UP Weather Forecast : 28 नवंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है।हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय हल्के से मध्यम छिछला कोहरा छाने का अनुमान है। पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट आएगी जिससे प्रदेश में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ेगा और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की भी आशंका है।शनिवार को बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा और सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज हुई। आगरा, कानपुर, अलीगढ़ ,अमेठी, अयोध्या, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में हल्का कोहरा छाया रहा।

रविवार को कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, आगरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शामली, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, फरुखाबाद, इटावा, बाराबंकी और बस्ती में कोहरा।
  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, काशी सहित कई जिलों में अब तापमान नीचे गिरेगा।

पूरे हफ्ते कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 23-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 28 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews