
उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा। 11 से 12 से 15 से 16 सितंबर के बीच कहीं कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज 10 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश होने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
आज बुधवार को इन जिलों में अलर्ट
- आज बलिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर,सोनभद्र ,सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी ,सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया मऊ, गाज़ीपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और ललितपुर।
- गुरूवार को गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
10 से 15 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 10-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 11-09-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 12-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 13-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 14-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 15-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 16-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
UP Weather Forecast Till 15 September


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

