UP Weather : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, कोहरे का अलर्ट, जानें 15 दिसंबर तक कैसा रहेगा वेदर

उत्तर प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।कहीं कहीं बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
mp Weather

UP Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है।फिलहाल 15 दिसंबर का मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। खास करके 9 से 12 दिसंबर तक पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।पूर्वी संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। इस अवधि में कड़ाके ठंड, शीतलहर, कोल्ड डे, बारिश एवं अन्य किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।12-13 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज 9 दिसंबर को कहां कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, गोरखपुर, लखीमपुर, बस्ती, देवरिया, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, शामली, बागपत सहित अन्य जिलों में कोहरा और धुंध छाने का अनुमान है। सोमवार को बरेली उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • 9-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा
  • 10-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा
  • 11-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा
  • 12-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा
  • 13-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 14-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 15-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 10 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews