UP Weather : 4 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर मेघगर्जन -बारिश के आसार, आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD लेटेस्ट अपडेट

16 मई से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 17 मई को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
up weather today

UP Weather Update : आज सोमवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन पूर्वी हिस्से में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। हालांकि 16 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं।

17-18 मई को पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4°C की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 14 मई से कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया है।

UP Weather : 12 मई को कहां कितना रहेगा तापमान

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती , कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी।
  • सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर ,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा।
  • आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में ताप सूचकांक मध्यम ।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews