UPSSSC चयनित 1134 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, योगी बोले- एक स्वस्थ व्यक्ति ही ‘सशक्त समाज’ और ‘समर्थ राष्ट्र’ का निर्माण करता है

योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा पहले एक परिवार के लोग पैसा लेकर भर्ती करते थे और उत्तर प्रदेश की जनता को लूटते थे, सबकी जचंह हो रही है जांच पूरी हो जाएगी, तो बहुत सारे ऐसे 'महाभारत के रिश्ते' बाकी का जीवन जेल में ही बिताने के लिए मजबूर होंगे।
UPSSSC Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को शासकीय सेवा के लिए चयनित होने पर बधाई दी और कहा – एक स्वस्थ व्यक्ति ही ‘सशक्त समाज’ और ‘समर्थ राष्ट्र’ का निर्माण करता है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की जन कल्याणकारी और कर्मचारी हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा किअभी हाल ही में हमने प्रदेश के शिक्षकों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा की घोषणा की है। 55 लाख लोग इस सुविधा से लाभान्वित होने वाले हैं, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में लगभग 80 लाख से अधिक लोगों ने अब तक आयुष्मान भारत की सुविधा का लाभ लिया है, ये सरकार का जनता के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी सरकार ने स्वस्त्रह्य सेवाओं के क्षेत्र में बहुत बदलाव किया है, आज उत्तर प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आज जनपद स्तर पर लोगों को सुविधाएं मिलनी प्रारम्भ हो गई हैं, प्रदेश में हो रहे बदलावों के चलते नया उत्तर प्रदेश इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 35 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

योगी ने गिनाये सरकारी भर्ती के आंकड़े 

युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए अवसर देने के सरकार एक वादे की बात करते हुए योगी ने कहा हमारी सरकार ने पिछले 08 वर्षों में 2 लाख 19 हजार पुलिस कार्मिकों की सफलतापूर्वक भर्ती की है, हमारी सरकार ने अब तक 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है आगे और भी नौकरियां मिलने वाली हैं।

व्यक्ति स्वस्थ्य नहीं होगा तो अन्य पिलर ध्वस्त हो सकते हैं  

मुख्यमंत्री ने कहा स्वास्थ्य समाज की बहुत बड़ी कड़ी है, उन्होंने कहा एक स्वस्थ्य व्यक्ति ही स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है, एक स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है क्योंकि यदि व्यक्ति ही स्वास्थ्य नहीं होगा तो व्यवस्था कैसे स्वस्थ होगा, और जब व्यवस्था ही अस्वस्थ्य हो जाएगी तो उसेक सभी पिलर ध्वस्त हो सकते हैं। 

पहले 3000 पुलिसकर्मियों से ज्यादा की टेनिंग संभव नहीं थी       

योगी ने कहा 2017 के पहले व्यवस्थाओं में ऐसा ही घुन लग चुका था और अन्दर ही अन्दर खोखला किये जा रहा था, मुख्यमंत्री ने कहा मुझे याद है जब हमने पहली बार पुलिस की भर्ती शुरू की थी जगह खाली थी लेकिन हम लोगों को ट्रेनिंग की समस्या आई, भर्ती 50 हजार की निकाली भर्ती की तो ट्रेनिंग सेंटर नहीं थे जब हमने समीक्षा की तो मालूम चला कि केवल 3000 पुलिस कार्मिकों की भर्ती संभव है इससे ज्यादा नहीं  हमने मिलिट्री पैर मिलिट्री अन्य राज्यों के ट्रेनिंग सेंटर लिए  तब हम उन युवा पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी कर पाए थे।

एक ही परिवार जनता को लूट रहा था 

योगी ने कहा पिछली सरकार के समय कैसी भर्तियाँ होती है सब जानते हैं हमें कई भर्तियों को सीबीआई को देना पड़ा था एक व्यक्ति एक जगह नाम लिखवा कर पैसा लिए जा रहा था और जब जाँच में सामने आया तब पता लगा आखिर ये कौन लोग हैं ये वही एक परिवार के लोग हैं जो पैसा लेकर भर्ती करते थे और उत्तर प्रदेश की जनता को लूटते थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews