
उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल दो-तीन दिनभर तेज धूप निकली रहेगी और तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान कर सकती है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार (12 मार्च 2026) को अधिकतम तापमान 35-36°C और न्यूनतम 19-20°C के आसपास रहने का अनुमान है। वाराणसी, झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, रायबरेली, अमेठी और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.
15 से 17 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (12 मार्च 2026) के मुताबिक, 12 से 14 मार्च तक पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 व 16 मार्च और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 मार्च में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 17 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है।
इन जिलों में बारिश की संभावना (15 से 17 मार्च तक)
- लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के आसपास के क्षेत्र में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
- 14-15 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों (नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ) में आंशिक तौर पर बादल छाने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 15-16 मार्च को पूर्वी यूपी के जिलों जैसे गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और वाराणसी में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 12.03.2026 pic.twitter.com/GWwAzJiYvq
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 12, 2026
Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/vpiEnohzbt
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 12, 2026
UP Weather Forecast Report

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

