अपने ही जिले में रोजगार हासिल कर सकेंगे उत्तर प्रदेश के युवा, CM योगी ने योजना को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले के युवा को उसी के शहर में रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा।
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के हर जिले में रहने वाले युवाओं को अब वहीं पर रोजगार मिलेगा। इसके लिए एक ऐसा केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और अपना रोजगार शुरू करना तीनों ही सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेगी।

इसके लिए सरकार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल एंप्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में सोमवार को हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में जल्द से जल्द उपयुक्त जमीन चिन्हित कर इस योजना को धरातल पर उतारने की बात कही है।

जल्द शुरू होगी योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस योजना का शुभारंभ किया था। जो जोन बनाया जाएगा वह हर जिले में न्यूनतम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होगा। यहां पर सेवा क्षेत्र, एमएसएमई, नवाचार आधारित उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले यूनिट और फ्लैटेड फैक्ट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उद्यमियों को तैयार ढांचा उपलब्ध करवाया जा सके इसीलिए यह सुविधा शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री का क्या कहना

इस योजना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में यह जोन प्रदेश के युवाओं के लिए उद्यमिता और रोजगार का मजबूत आधार बनेगा। यह उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास का नया मॉडल प्रदान करेगा। अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जरूरत और स्थानीय संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जाए ताकि हर जिले में रहने वाले युवाओं को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि संभावित स्थलों की पहचान करने में किसी भी तरह की देरी न की जाए।

जोन में क्या होगा

बैठक के दौरान इस बात पर भी विचार किया गया कि जोन में क्या-क्या विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसमें कॉमन फैसिलिटी सेंटर, डिजाइन और डिस्पले सेंटर, टेस्टिंग लैब, वाणिज्यिक क्षेत्र, टूल रूम, एटीपी सीईटीपी, ग्रीन एरिया, कार्यालय स्पेस और सड़क का विकास किया जाएगा। इसके अलावा वल्लभभाई पटेल एंप्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। यहां पर युवाओं के लिए प्रशिक्षण हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, एक्सटेंशन काउंटर और उद्योग सहायता से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होगी।

युवाओं के लिए सुविधाएं

इस जोन में युवाओं के लिए मेंटरिंग, उद्यमिता प्रशिक्षण, विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी, इंटर्नशिप, हैंड होल्डिंग सपोर्ट, वेतन आधारित रोजगार और अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जाएगी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी कर सकते हैं या फिर अपना काम शुरू कर सकते हैं। यह पूरी राह उन्हें एक ही छत के नीचे मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews