वाल्मीकि जयंती पर बोले योगी, सफाई कर्मचारी को पैसा आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं सरकार देगी, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर भी

योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा जब अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर किया, तब भी समाजवादी पार्टी विरोध कर रही थी।
Valmiki Jayanti Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने कहा श्री राम मंदिर परिसर में जिन सप्तऋषियों की प्रतिमा लग रही है और मंदिर बन चुका है, वहां भगवान वाल्मीकि जी के लिए भी एक मंदिर बना है, हमें इस बारे में पूरे समाज को अवगत कराना चाहिए।

योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आई थी, तो इन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के बने हुए स्मारकों को तोड़ने की धमकी दी थी, तब भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के स्मारकों को कोई तोड़ेगा, तो उत्तर प्रदेश की जनता उसको तोड़ कर रख देगी।

योगी ने कहा पूरा मानव समाज महर्षि वाल्मीकि का कृतज्ञ है क्योंकि जब भी किसी भारतीय के मन में संदेह पैदा होता है तो उसके सामने राम का चरित्र आता है महर्षि वाल्मीकि ने उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा, योगी बोले, जो लोग भगवान श्री राम का अपमान करते हैं वो भगवान वाल्मीकि जी का अपमान करते हैं और जो लोग भगवान वाल्मीकि जी का अपमान करते हैं, वो भगवान श्री राम का भी अपमान करते हैं।

सफाईकर्मियों को पैसा सरकार का कारपोरेशन देगा 

योगी ने कहा हर सफाई कर्मचारी को , संविदा कर्मचारी को अब पैसा आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं देगी बल्कि सरकार का कॉरपोरेशन सीधे उनके अकाउंट में पैसा देगा, उन्होंने कहा स्वच्छता कर्मियों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर भी देंगे, जल्दी ही ये काम हमारी सरकार करने जा रही है।

दुर्घटना का शिकार होने पर 35 से 40 लाख रुपये पहुंचेंगे एकाउंट में 

योगी ने कहा कि दुर्भाग्य से यदि कोई सफाई कर्मचारी किसी घटना दुर्घटना का शिकार होता है, तो उसके एकाउंट में 35 से 40 लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी इसके लिए सरकार बैंकों से बात कर रही है प्रदेश के 80 हजार होमगार्ड को ये कवर दे दिया है अब हम इसमें सफाई कर्मचारियों को भी जोड़ने जा रहे हैं।

आपका सम्मान भगवान वाल्मीकि की विरासत का सम्मान

योगी के कहा आपकी सुरक्षा समाज की सुरक्षा है, आपका सम्मान भगवान वाल्मीकि की विरासत का सम्मान है योगी बोले आप अपने बच्चों को खूब पढ़ाइये वे योग्य बनेंगे तो समाज में आगे बढ़ेंगे, समाज का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने कहा चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोक-कल्याण और राष्ट्र-कल्याण का माध्यम बन सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews