योगी आदित्यनाथ की अपील, सेनाओं के मनोबल को बनाए रखें, कहा- पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बहादुर सेनाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश वासी पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा उन्होंने देशवासियों से सेना का मनोबल बढ़ाये रखने की अपील की।
Yogi Maharana Pratap Jayanti

Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा स्वदेश और स्वधर्म के लिए महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्र के सामने कोई चुनौती आती है तो महाराणा प्रताप का स्मरण हर भारतवासी करता है, उन्होंने इसे आज की परस्थिति से जोड़ते हुए कहा कि आज भी भी वही स्थित है।

योगी ने हल्दी घाटी की लड़ाई का स्मरण करते हुए महाराणा प्रताप के शौर्य का उल्लेख किया उन्होंने कहा महाराणा प्रताप ने भले ही घास की रोटी खाई जंगलों में भटके लेकिन उन्होंने देश की सैन्य शक्ति को बनाया और बढ़ाया और अकबर को पराजित किया, ये उनका शौर्य ही है जिसने भीलों, मीनाओं और आदिवासी वनवासी की दम पर अकबर की लाखों की सेना को परास्त किया।

पाकिस्तान को सबक सिखाने की हर भारतवासी ने ठानी है 

योगी ने कहा आज भी विधर्मियों के विरुद्ध ऐसी ही लड़ाई का समय है उन्होंने कहा 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में जो बर्बरता हमारे पर्यटकों के साथ की उस घटना की हर भारतवासी ने सिर्फ निंदा ही नहीं की थी बल्कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की भी ठानी थी, प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था उसे हमरी तीनों सेनाओं कराया जवाब देकर निभाया है।

पाकिस्तान आतंकवादियों को सिर्फ संरक्षण ही नहीं देता उसमें संलिप्त भी है

आज पाकिस्तान दुनिया के सामने कराहता हुआ दिखाई दे रहा है, पाकिस्तान का बेशर्म चरित्र देखिये आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के सेना अधिकारी मौजूद है राजनेता मौजूद रहे ये दुनिया देख रही है इससे साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को सिर्फ संरक्षण ही नहीं देता उसमें संलिप्त भी है देखना पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा।

भारत हर हाल में विजयी है और विजयी रहेगा

योगी ने कहा हर भारतवासी का ये दायित्व बनता है कि भारत की सेना के मनोबल को बनाये रखे , उन्होंने कहा देश की सुरक्षा  के साथ कोई भी शरारती तत्व हरकत करता है तो सजग रहना है, हमें शरारतपूर्ण कार्रवाई को बेनकाब भी करना है, योगी ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक ख़बरें फ़ैलाने का प्रयास भी होगा लेकिन हमें केंद्रीय नेतृत्व से जो निर्देश मिलें उसे मानना है, भारत हर हाल में विजयी है और विजयी रहेगा इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews