
Yogi launched second phase state-wide School Chalo Abhiyan 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर में 613 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया ये चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक चलेगा। योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी का वितरण किया और जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया। योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाना है, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए, ये हमारा सामाजिक दायित्व भी है और राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
योगी बोले- बच्चों के दिए गए बैग नए भारत की उड़ान है
योगी ने कहा ये मेरा सौभाग्य है कि बेसिक शिक्षा परिषद् के द्वारा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अभियान को यहीं सहारनपुर से शुरू करने का अवसर मिला उन्होंने कहा मुझे बहुत अच्छा लग रहा था जब बच्चों को किताबें, बैग दिए जा रहे थे, योगी ने कहा ये बैग सिर्फ बैग नहीं है नए भारत की वो उड़ान है जिसे ये बच्चे विकसित भारत के रूप में पहुँचाने का काम करेंगे, योगी ने कहा आज विकास की जिन योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण हो रहा है यही योजनायें विकसित भारत की आधारशिला बनने वाली हैं।
समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ
योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले सहारनपुर में दंगे होते थे, मुजफ्फरनगर में दंगे होते थे, मेरठ में, अलीगढ में दंगे होते थे, मथुरा में दंगे होते थे, दंगा कर्फ्यू हमारी नियति बन चुकी थी, कैराना से पलायन होता था, ये सभी क्षेत्र हिन्दू विहीन कर दिए गए थे, तब ना बेटी सुरक्षित थी ना व्यापारी सुरक्षित था, कानून व्यवस्था तहस नहस थी। उन्होंने कहा 2011-12 में तो मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला हुआ था मरा हुआ समझकर उपद्रवी छोड़ गए लेकिन सपा की सरकार ने उन उपद्रवियों पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया उल्टा उनके केस वापस लेने का प्रयास किया लेकिन जब हमारी सरकार आई, हम लोगों ने उन सभी उपद्रवियों को सजा करवा दी।
योगी की अपील, जाति-क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोगों से सावधान रहें
योगी ने कहा कि जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोग आपको कमजोर कर रहे हैं, इनके बहकावे में आने की जरुरत नहीं है आप इनका दोहरा चरित्र देखो जिन लोगों की धर्म में कभी आस्था नहीं थी, जो लोग हमेशा हिन्दू आस्था को साम्प्रदायिकता के साथ जोड़ते थे, जो कभी माँ शाकम्भरी के दर्शनों के लिए नहीं गए, जिन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का विरोध किया, जो मथुरा का विरोध कर रहे थे, जिन्होंने राम जन्म भूमि आंदोलन का विरोध किया था, भव्य मंदिर न बने इसके लिए पूरा जोर लगाया था, जो लोग जय श्रीराम कहने पर लाठी चलाते थे, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई आज कहते हैं आस्था से खिलवाड़ हो रहा है।
हर बच्चे को स्कूल पहुंचाना है, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए, ये हमारा सामाजिक दायित्व भी है और राष्ट्रीय कर्तव्य भी।
आदिशक्ति माँ शाकुम्भरी देवी की कृपा भूमि जनपद सहारनपुर से आज राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण (1 जुलाई-15 जुलाई, 2026) का शुभारंभ किया।… pic.twitter.com/fqeOvWQF6N
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
जो लोग हमेशा हिंदू आस्था को सांप्रदायिकता के साथ जोड़ते थे…
आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है… pic.twitter.com/Rrrsms9cFy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

