अयोध्या की मिल्कीपुर विधान सभा में गरजे योगी, बोले- एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद

योगी ने कहा, यह वही समाजवादी पार्टी है, जिन्होंने सरयू मैया को कारसेवकों के खून से लाल कर दिया था, समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करती है, सामाजिक न्याय के महापुरुषों का अपमान करती है।
Yogi Adityanath Ayodhya Milkipur Assembly

Yogi in Milkipur Ayodhya: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बार फिर जातिवाद और परिवारवाद पर हमला बोला, उन्होंने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा हमारी एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद, हमें इससे बाहर आना होगा, योगी ने महाकुंभ का दुष्प्रचार करने पर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है, सीट को जीतने के लिए सभी पार्टियाँ पूरी ताकत झोंक रही हैं, इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ आज आमसभा को संबोधित करने पहुंचे, उन्होंने परिवारवाद और जातिवाद को  विकास की सबसे बड़ी बाधा बताया, उन्होंने कहा कि आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ है ये बांटने की राजनीति और परिवारवाद की राजनीति।

योगी का समाजवादी पार्टी पर निशाना 

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा- ये जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति वो लोग कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की कभी जनता की चिंता नहीं की, समाजवादी ने हमेशा माफिया को आगे बढाया, जहाँ कोई प्लाट खली दिखा वहां अपने झंडे लगा दिए, ये लोग संपत्ति के लिए सियासत करते हैं।

अखिलेश यादव पर महाकुंभ के दुष्प्रचार का आरोप 

अखिलेश यादव का नाम लेते हुए योगी ने कहा कि जहाँ भी कोई अच्छा काम होता है इन्हें अच्छा नहीं लगता, इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ चल रहा है जिसमें देश और दुनिया के लोग शामिल हो रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रोज महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

..तो अयोध्यधाम से आपका नाम मिट जाता 

योगी ने कहा, यह वही समाजवादी पार्टी है, जिन्होंने सरयू मैया को कारसेवकों के खून से लाल कर दिया था, समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करती है, सामाजिक न्याय के महापुरुषों का अपमान करती है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का बस चलता तो श्री अयोध्या धाम से आपका नाम मिट जाता, उन्होंने पूरी ताकत लगाई थी कि गुलामी के ढांचे को कोई टस से मस न कर सके। योगी बोले समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जितना बड़ा माफिया होता था, उसको उतना बड़ा ओहदा मिल जाता था यही तो इनकी पहचान थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews