15 अप्रैल से कर सकेंगे केदारनाथ धाम हेली सेवा की बुकिंग, IRCTC पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालु 15 अप्रैल से हेली सेवा की टिकट बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। वो दर्शन खुलने से लेकर रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर सेवा सभी के बारे में जानकारी एकत्रित करने में लगे रहते हैं। भक्तों को पूरे साल उस दिन का इंतजार रहता है जब धाम के कपाट खोले जाते हैं। इस साल 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं का ये इंतजार खत्म होगा।

अगर आप भी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो हम आपके लिए जरूरी खबर लेकर आए हैं। यात्रा के लिए हेली सेवा टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। पहले ये 11 अप्रैल से शुरू होने वाली थी लेकिन व्यवस्थागत कारणों के चलते इसकी तारीख 15 अप्रैल कर दी गई है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

15 अप्रैल से होगी केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। इस दौरान 15 जून तक की अवधि की टिकट बुकिंग की जाएगी। श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। ये सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसा से बुक की जा सकती है।

kedarnath

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने वाली है। इस कड़ी में केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के 3 स्थान सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन होता है।

8 कंपनियां करेंगी संचालन

हेली सेवा को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस बार आठ कंपनियां इस सेवा का संचालन करने वाली है। श्रद्धालु आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इस बारे में सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने टिकट बुकिंग की तिथि के संबंध में जानकारी दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews