Raining Money in Bengaluru: बैंगलोर में हुई पैसों की बारिश, नीचे खड़े लोगों ने जमकर लूटे नोट

Raining Money in Bengaluru: बैंगलोर में हुई पैसों की बारिश, नीचे खड़े लोगों ने जमकर लूटे नोट

Raining Money in Bengaluru : हमारे देश में आए दिन अजीबों- गरीब घटना घटती रहती है जो कि लोगों को हैरान कर देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने और करने का काफी ज्यादा क्रेज है। ऐसे में लोगों की अद्भूत घटनाएं आश्चर्य करने वाली होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी घटना से रूबरू करवाएंगे जब लोगों के ऊपर पैसों की बारिश होने लगती है। यदि आप भी ऐसे समय में वहां मौजूद हो तो आप भी उन नोटों को सबसे पहले बिना कुछ सोचे उठाने लगेंगे। हालांकि, यह सिर्फ सपनों में ही हो सकता है लेकिन आज हम आपको इसे सच होता हुआ दिखाएंगे।

देखें वीडियो

सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें जो कि इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक ऊपर से 10 के नोटों की बारिश होने लगती है। जिससे आसपास के लोगों में नोट बिनने की होड़ लग जाती है। इस घटना से वाहन के आवागमन में बाधा भी उत्पन्न हुई है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, यह वीडियो बेंगलुरु शहर का है। जहां एक काला कोट पहने एक युवक ने नोटों की बौछार कर दी। जिससे वहां के लोगों ने ऐसे उसको लूटा जैसे कोई वर्षों पूराना छूपा खजाना उन्हें मिल गया हो। वहीं, इस घटना में नोट फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि उसने कुल तीन हजार रुपये मूल्य के 10 रुपये के करेंसी नोट उड़ाए हैं। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews