महिला ने पुलिस को टैग कर लिखा ‘खो गया है सुकून’, पुलिस ने कहा ‘अपनी रूह में ढूंढो’

Social Media Viral

अगर कोई चीज खो जाए या चोरी चली जाए तो हम पुलिस में इसकी शिकायत करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में..वहां एक महिला ने अपना कुछ खो जाने की शिकायत करते हुए ट्वीट किया कि वो पुलिस में जा रही है। पुलिस की तरफ से भी उसका जवाब आया। लेकिन वो आखिर क्या चीज थी, जिसके खोने और ढूंढने की बात की जा रही थी।

सुकून की तलाश

बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी..जब बात निकलती है तो कहीं न कहींं तो जाती ही है। मुंबई की वेधिका आर्य को ही लीजिए..उन्होने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि ‘पुलिस स्टेशन जा रही हूं, सुकून खो गया है मेरा।’ मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उसने इस बात का बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। पुलिस ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि ‘हममें से बहुत सारे लोग सुकून तलाश रहे हैं। हमपर आपके ऐतबार की हम सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपको ये अपनी रूह में मिल जाएगा। इसके अलावा किसी वास्तविक चीज के लिए आप हमारे पास आ सकते हैं।’ इसी के साथ उन्होने हैशटेग लगाया है ‘मुंबई का सुकून सुनिश्चित करने के लिए’।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

ये एक रोचक पोस्ट है और इसपर अब नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन और कमेंट्स आ रहे है। एक शख्स ने लिखा है ‘सड़क पर निकलते ही हमारी रूह निकल जाती है। इतनी सारी रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हॉर्न और अतिक्रमण देखकर’ तो दूसरे ने लिखा है ‘मैं जानना चाहता हूं कि अगर किसी लड़के ने इस ट्वीट किया होता तो पुलिस का क्या जवाब होता’ वहीं कोई अपना गुस्सा जताते हुए लिख रहा है ‘ये क्या नौटंकी शुरू है। आपको पता है पुलिस के पास जाने से अच्छा लोग अपने चोरी हुए चीज़े भूल जाते जे। फ्रॉड लोग और कंपनी की कंप्लेंट नही करते। क्योंकि आपके स्टाफ उनको इतना तकलीफ ओर बेइज्जती देते है के कोई पुलिस के पास भरोसे के साथ नही जाता के उन्हें न्याय मिलेगा’ तो किसी ने कहा है ‘शायरना जवाब, अल्फाजों से दिल टूटा आशिक लगते हो जनाब।’ अब तक इस पोस्ट को एक लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews