महुआ बीन रही महिला के गर्दन पर बाघ ने मारा झपट्टा, हुई मौत, DFO को आयोग ने दिए कड़े निर्देश

बाघ महिला पर हमला करने और उसकी मृत्‍यु होने के बाद बाघ वहां से भाग गया।
महुआ बीन रही महिला के गर्दन पर बाघ ने मारा झपट्टा, हुई मौत, DFO को आयोग ने दिए कड़े निर्देश

BHOPAL NEWS : उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महिला की बाघ के हमलें से मौत हो गई, महिला महुआ बीनने गई थी, बाघ ने महिला के गर्दन पर ऐसा झपट्टा मारा की उसकी कुछ देर में ही मौत हो गई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल का मामला 

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला की बाघ के हमले मे मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बीनने गई महिला पर बाघ ने अचानक महिला की गर्दन दबोच ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला पर बाघ को हमला करते हुये देखा, जिससे उन लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। परिणाम स्वरूप बाघ महिला पर हमला करने और उसकी मृत्‍यु होने के बाद बाघ वहां से भाग गया।

आयोग ने दिया निर्देश 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, उमरिया से मामले की जांच कराकर की मृतका के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कारवाई करने का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews