Ladli Bahna Yojana में अबतक 1 करोड़ से अधिक पंजीयन, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, मई में जारी होगी अंतिम सूची, 10 जून से खाते में आएगी राशि

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 18 अप्रैल तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है। अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते है तो 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा । इसके बाद 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर जारी होगी और 10 जून से खाते में 1000 रुपए आना शुरू हो जाएंगे।

अबतक 1 करोड़ पंजीयन, देखें जिलेवार लिस्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिये 5 मार्च 2023 को लाँच की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना की लाँचिंग दिनांक से 18 अप्रैल तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है।योजना में 25 मार्च से शुरू हुई पंजीयन प्रक्रिया में अब तक एक करोड़ 52 हजार 223 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें भोपाल संभाग में 10 लाख 75 हजार 918, चम्बल में 5 लाख 80 हजार 58, ग्वालियर में 9 लाख 9 हजार 22, नर्मदापुरम में 4 लाख 36 हजार, इंदौर में 16 लाख 60 हजार 587, जबलपुर में 17 लाख 79 हजार 820, रीवा में 9 लाख 472, सागर में 10 लाख 95 हजार 571, शहडोल में 3 लाख 43 हजार 349 और उज्जैन संभाग में 12 लाख 71 हजार 426 महिलाएँ पंजीयन करवा चुकी हैं।

सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि सभी पात्र बहनों के बैंक खाते खुलवाये जाकर उनका पंजीयन और ई-केवायसी नि:शुल्क करवाया जाये। राज्य शासन द्वारा इसके लिये नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। योजना में प्राप्त आवेदनों का मई माह में परीक्षण होगा और 10 जून से पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये आना शुरू हो जायेंगे। इधर, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती एवं ईद-उल-फितर तथा 23 और 30 अप्रैल रविवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पंजीयन का कार्य नहीं किया जायेगा। इस संबंध में राज्य शासन के संचालनालय महिला एवं बाल विकास ने निर्देश जारी किये है।

इन बहनों को मिलेगा लाभ,  ई-केवाईसी समेत ये दस्तावेज जरूरी

  1. लाड़ली बहना योजना के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। योजना में 23 से 60 वर्ष तक की ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, की महिलाएँ, परिवार में 5 एकड़ से कम भूमि है और घर में फोर व्हीलर वाहन नहीं है, को योजना में पात्र माना गया है।
  2. आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर के साथ समग्र आईडी, आपका आधार नंबर जरूरी। अनंतिम सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पां की जाएगी।
  3. किसी को आपत्ति है तो वह पोर्टल पर अथवा पंचायत में लिखित में अथवा 181 नम्बर पर फोन कर आपत्ति दर्ज करा सकता है।आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा और 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जाएगी।
  4. बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपये अंतरित किये जाना शुरू कर दिये जायेंगे।
  5. योजना में ई-केवाईसी बहुत जरूरी है, जिससे राशि सीधे बहनों के खाते में जा सके। बहनों की e-KYC के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
  6. KYC के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने की जानकारी मिलने पर तत्काल एफआईआर की जाए।
  7. जिन गाँवों और वार्डों में नेटवर्क के कारण KYC की समस्या है, वहाँ बहनों को अन्य गाँव या वार्ड में ले जाकर kyc कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाये।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews