HOLI SPECIAL TRAIN: भोपाल से चलेंगी 10 होली स्पेशल ट्रेन, यह है शेड्यूल

holi special train

holi special train

भोपाल। होली 20 मार्च को है। वहीं रंग 21 मार्च को खेला जाएगा। होली पर बाहर काम करने वाला हर शख्स अपने घर जाने की इच्छा रखता है। इसके लिए कुछ लोग बस का तो कुछ लोग ट्रेन का सहारा लेते हैं। चूंकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ट्रैन से ही सफर करते हैं जिसके चलते रेलवे ने ऐसे लोगों को बड़ी राहत दी है| भोपाल से रीवा जाने वालो को बड़ी सौगात मिली है| 

हबीबगंज स्टेशन से रीवा के बीच 10 होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी। 02185 हबीबगंज से रीवा के बीच 19 और 20 मार्च को और फिर 20 और 21 मार्च को रीवा से हबीबगंज के बीच गाड़ी संख्या 02186 चलेंगी। दूसरे क्रम में 23, 24 और 25 मार्च को हबीबगंज से रीवा के बीच गाड़ी संख्या 02189 और रीवा से हबीबगंज के बीच 23, 24 और 25 मार्च को गाड़ी संख्या 02190 स्पेशल ट्रेन रहेगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, मुरवाड़ा, कटनी, मैहर और रीवा स्टेशन पर भी रुकेगी। 

यह रहेगा शेड्यूल 

पहले चरण में मंगलवार को ट्रेन नंबर(02185) हबीबगंज से रात 11:35 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर-02186 रीवा से 20 मार्च को सुबह 10:25 बजे चलेगी और रात 8: 25 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। 

दूसरे चरण में ट्रेन नंबर 02189 हबीबगंज से 23 को सुबह 10:30 बजे चलेगी, रात 12:50 बजे रीवा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02190 रीवा से 23 मार्च को रात 11:40 बजे चलेगी आैर सुबह 9:35 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews