भोपाल कोर्ट में पेश 16 संदिग्ध आतंकी, 10 की फिर रिमांड, 6 को भेजा जेल

भोपाल कोर्ट में पेश 16 संदिग्ध आतंकी, 10 की फिर रिमांड, 6 को भेजा जेल

Bhopal-16 suspected terrorists presented in court : NIA और ATS की कार्रवाई में पकड़े गए मध्यप्रदेश और तेलंगाना से 16 संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को इनकी 10 दिन की रिमांड पूरी हुई है, जिसके बाद इन्हे लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंचा। जहां पेशी के बाद कोर्ट ने इनमें से 10 को 24 मई तक पूछताछ के लिए रिमांड पर सौंपा है। वहीं, 6 संदिग्धों को जेल भेज दिया गया है। सभी संदिग्धों को अपर सत्र न्यायाधीश रघुवीर पटेल की कोर्ट में पेश किया गया। ATS ने पूछताछ के लिए इनकी रिमांड मांगी। बचाव पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली। अब 24 मई को इन सभी को फिर पेश किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”828352927″]

पूछताछ के लिए रिमांड पर

कोर्ट ने यासिर खान, सैय्यद सामी रिजवी, दानिश अली, मोहम्मद आलम, खालिद हुसैन, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद अब्बास, अबुल रहमान, जुनैद और सलीम को रिमांड में भेजा गया है। एटीएस ने 9 मई को भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1 और तेलंगाना से 5 लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हें भोपाल के एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी को 19 मई तक पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में माना जा रहा है कि नये खुलासे हो सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews