एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, मारपीट करने वाला एएसआई लाइन अटैच

एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, मारपीट करने वाला एएसआई लाइन अटैच

भोपाल

एमपी ब्रेकिंग न्यूज की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। भोपाल के कटारा हिल्स में पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में एएसआई लाइन अटैच कर दिया गया है।

बता दें कि कटारा हिल्स में एएसआई विक्रम सिंह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गाली गलौज और मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। इस खबर को एमपी ब्रेकिंग ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। और अब इसपर संज्ञान लेते हुए भोपाल साउथ एसपी साईं कृष्ण ने एसआई को लाइन अटैच। कर दिया है। पुलिस द्वारा मारपीट का यह पूरा मामला 18 और 19 तारीख की दरमियानी रात का था।  और बुधवार 20 मई को ही एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया।

ये मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाग मुगलिया एक्सटेंशन लहरपुर इलाके का था। मारपीट के शिकार हुए लोगों ने बताया था कि हमने पुलिस वालों को घर के सामने खुले मे बाथरूम करने से मना किया था। उसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज की थी। वहीं इस मामले में लाइन अटैच हुए 56 वर्षीय पुलिस एएसआई विक्रम सिंह का कहना है कि उन लोगों ने झूठा आरोप लगाया है और वो लोग खुद शराब के नशे में थे।
लेकिन पुलिस द्वारा मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल होने पर पुलिस एएसआई पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जहां यह पूरा घटनाक्रम हुआ था उस इलाके के आसपास कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और उद्योगपति भी रहते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews