शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज़, राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज़, राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम

भोपाल

एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expension) की अटकलें जोर पकड़ने लगी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल लालजी टंडल (Governor Lalji Tandon) से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन 3 के खत्म होते ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रोें के मुताबिक सीएम शिवराज ने राज्यपाल के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की है।

बता दें कि 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश में सरकार (governmeny) बनाने के 29 दिन बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। यह मंत्रिमंडल छोटा था और इसमें पांच मंत्रियों को शामिल किया गया था। अब तीसरे लॉक डाउन की समय सीमा समाप्त होने वाली है और चर्चा है कि लॉकडाउन 4 (lockdown 4) की शुरूआत में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में 22 से 24 मंत्री हो सकते हैं। इनमें सिंधिया समर्थकों को स्थान मिलने की प्रबल संभावना है, तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पहले ही मंत्री बनाया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews