तराना विधायक महेश परमार गिरफ्तार, कमलनाथ ने बताया तानाशाही कदम

तराना विधायक महेश परमार गिरफ्तार, कमलनाथ ने बताया तानाशाही कदम

उज्जैन| तराना से काँग्रेस विधायक महेश परमार (MLA Mahesh parmar) अपने साथियों के साथ तिरंगा हाथ में लेकर पदयात्रा कर भोपाल के लिए अपनी घोषणा के अनुसार रवाना हुए ही थे कि उन्हे सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने मौके पर पहुँच कर यात्रा रोककर गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। गिरफ्तार करने के साथ ही तराना क्षेत्र के विधायक महेश परमार और रतलाम जिले के आलोट के विधायक मनोज चावला को भैरवगढ़ जेल भेज दिया है। जदूरों की समस्याओं को लेकर उज्जैन से भोपाल तक पदयात्रा पर निकलना चाह रहे थे। वे मजदूरों की समस्याओं को लेकर उज्जैन से भोपाल तक पदयात्रा पर निकलना चाह रहे थे।

इसे लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने ट्वीट कर कहा है कि शिवराज (Shivraj) सरकार किसान एवं मज़दूरों की समस्याओं की निरंतर अनदेखी कर रही है। शिवराज सरकार को जगाने के लिये पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उज्जैन से भोपाल तक शांतिपूर्ण ढंग से पदयात्रा पर निकले हमारे कांग्रेस के दो विधायक साथी, महेश परमार व मनोज चावला को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होने शिवराज सरकार के इस कृत्य को लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन , तानाशाही व दमनकारी पूर्ण कदम बताया है। कमलनाथ ने दोनों विधायकों को अविलंब रिहा करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews