MP Weather: मप्र में मौसम बदलने के आसार, यहां बारिश-ओले की संभावना

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की ठंड तो दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है और तापमान (Temperature) में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ( Weather Department) की माने तो अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव के आसार है। विभाग ने 3,4 और 5 मार्च को कई राज्यों में बारिश (Rain) की संभावना (Weather Forecast) जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: 4 मार्च से मप्र में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, यहां बारिश-ओले के आसार

मौसम विभाग (Weather Update) की माने तो 4 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवाओं का रुख एक बार फिर बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी होने की संभावना है,ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी और बादल भी छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस पश्‍चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है, जहां तापमान थोड़ा गिर सकता है। 4 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय भोपाल, राजगढ़ सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान ( Weather Forecast) है कि  उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ  का असर भारत के कुछ हिस्‍सों में देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं (20-30 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के कारण 3-4 मार्च को को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग गरज के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना है।

यह भी पढ़े…MP Weather Update : मप्र में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

वही 6-8 मार्च के दौरान इस क्षेत्र में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा और बर्फबारी की गतिविधियाँ होने की संभावना है।वही अगले तीन से चार दिनों तक देश में बारिश, बर्फबारी की वापसी हो सकती है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी (Rain and snow) के भी आसार है। अगले 2 दिनों में पंजाब से लेकर गुजरात तथा दिल्ली और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

MP WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews