MP News: अबतक 69554 किसानों से 30 लाख 79 हजार 96 क्विंटल गेहूं उपार्जित, 178 करोड़ 57 लाख का भुगतान, 24 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग

किसान गेहूं उपार्जन के लिए 24 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है।
Govind Singh Rajput

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मध्य प्रदेश के सभी संभागों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 69 हज़ार 554 किसानों से 30 लाख 79 हजार 96 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को 178 करोड़ 57 लाख रुपए का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जा चुका है। यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसान गेहूं विक्रय के लिये 24 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। अबतक 3 लाख 32 हजार 58 किसानों द्वारा 1 करोड़ 45 लाख 92 हजार 76 क्विंटल गेहूं के विक्रय के लिये स्लॉट बुक किये जा चुके हैं। खरीदी के लिए प्रदेश में 3171 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

मंत्री राजपूत ने बताया है कि उपार्जित गेहूं में से 20 लाख 43 हजार 438 क्विंटल गेहूँ का परिवहन किया जा चुका है। गेहूं की खरीदी कार्यालयीन दिवसों में होती है। प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूँ विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल की गई है। गेहूं के उपार्जन के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। उपार्जित गेहूँ को रखने के लिये जूट बारदानों के साथ ही PP/HDP बैग एवं जूट के भर्ती बारदाने का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिये इस वर्ष रिकार्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है। विगत वर्ष 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन किया गया था। इस वर्ष 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है, जो कि पिछले वर्ष से 1 लाख मीट्रिक टन अधिक है।

मध्य प्रदेश गेहूं उपार्जन मुख्य बिन्दु

  • कुल ​ पंजीयन: 19.04 लाख (पिछले वर्ष से 3.6 लाख अधिक)।
  • अबतक कुल उपार्जन: 69,554 किसानों से लगभग 30.79 लाख क्विंटल
  • अबतक कुल भुगतान: 178 करोड़ 57 लाख रुपये
  • ​​स्लॉट बुकिंग ​की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026
  • ​कुल उपार्जन केंद्र: 3,171
  • ​​समर्थन मूल्य और बोनस: ​न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये, ​राज्य सरकार का बोनस 40 रुपये
  • गेहूं उपार्जन लक्ष्य: 78 लाख मीट्रिक टन (2026)
  • अबतक परिवहन: 20.43 लाख क्विंटल
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews