Bhopal News: ठेकेदार की एक बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, 5 सदस्यों का इलाज जारी

Bhopal News: ठेकेदार की एक बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, 5 सदस्यों का इलाज जारी

Bhopal News : राजधानी भोपाल के बैरागढ़ कला गांव में बुधवार को एक परिवार के सभी 6 सदस्यों ने जहर खा लिया था। इनमें से गुरुवार को एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने बीवी- बच्चों समेत जहर पीकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद आनन- फानन में ठेकेदार, बीवी और चार बच्चों को हमीदिया अस्पताल के एमआईटी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं, गुरुवार को 8 साल की बच्ची पुरवा की मौत हो गई है जबकि किशोर की अन्य बेटी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिसका इलाज स्पेशिलिस्ट डाॅक्टर्स कर रहे है।

एक साथ खाया जहर

दरअसल, बैरागढ़ कलां में रहने वाले किशोर जाटव (40 वर्ष) ठेकेदारी का काम करते हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था और वो इसे चुका नहीं पा रहा था। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह इन सभी ने एक साथ जहर खा लिया। इसके बाद इन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, कर्ज से परेशान होकर ही इन्होंने ये कदम उठाया है लेकिन अभी किसी के भी बयान नहीं हो सके है इसलिए निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। ठेकेदार के भाई रमेश जाटव ने पुलिस को बताया है कि उसका कामकाज ठीक नहीं चलने से वो काफी समय से परेशान चल रहा था और उसने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews