सरकार ने शराब ठेकेदारों पर कसा शिकंजा, पूरे प्रदेश में शराब दुकान खोलने के आदेश

सरकार ने शराब ठेकेदारों पर कसा शिकंजा, पूरे प्रदेश में शराब दुकान खोलने के आदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सरकार (Government) और शराब ठेकेदारों (Liquor contractors) के बीच लगातार शह और मात का खेल चल रहा है। जहां शराब ठेकेदार ठेको में हानि की बात कहकर हाईकोर्ट (High Court) का दामन थामे हुए हैं| वहीं राज्य सरकार उनके सामने एक के बाद एक ऑफर रखकर इस कोशिश में है कि जैसे तैसे शराब दुकानें खोलें और राजस्व आय शुरू हो जाए। लेकिन मामला बनता हुआ नहीं लग रहा । ऐसे में अब राज सरकार ने एक निर्णय लिया है।

वाणिज्य कर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में प्रदेश की सभी शराब दुकानों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तकनीकी रूप से सरकार को इसका फायदा यह है कि अब यदि शराब ठेकेदार दुकाने नहीं खोलते तो उन्हें लाइसेंस फीस तो देनी ही होगी यानी अब शराब दुकान न खोलने का घाटा ठेकेदार को ही होगा। फिलहाल भोपाल उज्जैन और इंदौर में ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर शहरी क्षेत्रों में शराब दुकानें खोलने पर प्रतिबंध था लेकिन अब इस आदेश के बाद कलेक्टर स्थानीय स्तर पर यह तय कर सकेंगे कि वे किस क्षेत्र की दुकानों को बंद रखने के आदेश दें और किस क्षेत्र की दुकानों को खोलें|

इनका कहना है
रेड जोन और कन्टेनमेंट जोन में दुकानें खोलने का यह आदेश है, जो दुकानें यहां बंद थी, उन्हें खोलने के निर्देश राज्य शासन ने दिए हैं| जिन जिलों में रेड जोन और कन्टेनमेंट थे, उन जिलों की शेष दुकानें भी बंद है, तो यह दुकानें भी नहीं खुलेंगी| दुकानें खुलने की संभावना नहीं है|
-राहुल जायसवाल शराब ठेकेदार संघ प्रवक्ता

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews