इटारसी होकर रीवा से मुम्बई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण स्टेशन पर रुकेगी। 
इटारसी होकर रीवा से मुम्बई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

weekly express train running between Tanakpur and Nanded via the Bhopal Division

पश्चिम मध्य रेल से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भोपाल मंडल के इटारसी होकर रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन रीवा से 07 दिसंबर को एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 08.12.2025 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 24 कोच होंगे।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन-

गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन रविवार रीवा से 15.50 बजे प्रस्थान कर इटारसी 23.20 बजे आगमन कर अगले दिन 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुँचेगी इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन सोमवार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 13.30 बजे प्रस्थान कर इटारसी अगले दिन 02.50 बजे आगमन कर सुबह 10.40 बजे रीवा पहुँचेगी।

ठहराव स्टेशन

यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण स्टेशन पर रुकेगी।  यात्री इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप से प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews