टिड्डी दल से फसलों को हुए नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मुआवजा देगी सरकार

टिड्डी दल से फसलों को हुए नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मुआवजा देगी सरकार

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में टिड्डी दल के हमले से कई जिलों में नुकसान हुआ है| फसलों को हो रहे नुकसान का राज्य सरकार सर्वेक्षण कराएगी। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों को अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने आज हरदा जिले के मसनगांव में ‍टिड्डी दल से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से किसानों को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है । मंत्री श्री पटेल ने बताया कि टिड्डी दल के प्रकोप के कारण किसानों को होने वाले नुकसान का सर्वेक्षण कराया जाएगा । सर्वेक्षण का कार्य राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अमले का संयुक्त दल बनाकर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को अधिक मात्रा में नुकसान हुआ है उन्हें आरबीसी 6 (4 )के अंतर्गत मुआवजा देकर क्षतिपूर्ति की जाएगी । मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य स्तर से इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में राजस्थान से आए टिड्डी दल ने आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, देवास, सीहोर सहित अन्य जिलों में खेतों में हमला कर फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसकी रोकथाम के लिए कृषि विभाग कीटनाशक का छिड़काव करवा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews